स्व. पं. श्री सूरज प्रसाद शर्मा
(भागवत प्रवक्ता, कवि, संगीताचार्य)
ये आचार्यश्री कौशलेन्द्रकृष्ण जी के बड़े पिताश्री थे। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिला अन्तर्गत पण्डरिया शहर से दक्षिण-पूर्व की ओर १६ किलोमीटर दूरी पर अँखरा नामक ग्राम है, जहाँ शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण परिवार में १६ जून १९४७ के दिन पं. श्री सूरज प्रसाद शर्मा जी का जन्म हुआ। उनके पिताश्री का नाम पं. बृजभूषण प्रसाद शर्मा तथा माताश्री का नाम श्रीमती खेदिया शर्मा था। ये कुल चार भाई थे, जिनमें ये तीसरे थे। इनके ज्येष्ठों का नाम पं. श्री हलधर प्रसाद शर्मा तथा पं. श्री बलदाऊ प्रसाद शर्मा था। इनके एक अनुज थे, जिनका नाम पं. श्री नन्दकिशोर शर्मा है, जो कि अँखरा से ६.५ किलोमीटर की दूरी पर स्थित सेन्हाभाठा नामक गांव में रहते हैं। इसके अतिरिक्त पं. श्री नन्दकिशोर शर्मा से बड़ी तथा इनसे छोटी एक बहन भी है जिनका नाम श्रीमती सुशीला शर्मा है जो कि… अधिक पढ़ें…
इनकी संग्रहित रचनाएं
करिया कन्हैया नन्दलाल रे…
लेखक - पं. श्री सूरज प्रसाद शर्मा(सूखाताल, कवर्धा छत्तीसगढ़) करिया कन्हैया नन्दलाल रे, मुरलिया तोर।मधुर मधुर धुन बाजे, बसुरिया तोर। करिया कन्हैया…मैं जिहाँ जिहाँ जाथौं, तैं उहाँ उहाँ जाथस।मैं तोला नइ छिटकारौं काबर आघू पाछू आथस।तोर मन मा भरे हे मलाल रे, मुरलिया तोर।...